रसोइया धमना सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन
बरही : बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार देर शाम को सार्
बरही : बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार देर शाम को सार्वजनिक दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर साव ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्ष 2018 पूजा का सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा, रसोइया धमना समिति का पूर्ण गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से राजकुमार साव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं राम लखन राम गुप्ता ,राजेश साव, सुखदेव साव, विनोद रविदास, राजकुमार साव को उपाध्यक्ष, हरि यादव को सचिव, सुरेंद्र साव को सहसचिव, अशोक प्रसाद गुप्ता को महासचिव, टुकलाल साव को कोषाध्यक्ष, खेमलाल साव को सहकोषाध्यक्ष एवं प्रो. बद्री साव को संयोजक चुना गया। साथ ही वीरेंद्र कुमार गुप्ता को सहसंयोजक, नितेश कुमार, अनुज कुमार यादव को मीडिया प्रभारी, रंजीत कुमार को पूजा प्रभारी, प्रो.बद्री साव, वीरेंद्र कुमार गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में राजदेव यादव, सीताराम साहू, भीम साव, नंदू रविदास, दीपक कुमार को शामिल किया गया। मौके पर संपूर्ण कैंपस सफाई के लिए नवयुवक प्रगति संघ रसोइया धमना के सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई। नवयुवक प्रगति संघ रसोइया धमना के युवकों द्वारा चलाया जा रहा है, उन्होंने संपूर्ण मंदिर कैंपस को साफ सफाई करने की जिम्मेवारी ली।