Move to Jagran APP

लोकतंत्र की हत्या कर रहा विपक्ष : जिलाध्यक्ष

हजारीबाग : सदन बाधित कर विपक्ष लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। सदन बाधित होने से विकास का पहिया थम जाता

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 06:31 PM (IST)
लोकतंत्र की हत्या कर रहा विपक्ष : जिलाध्यक्ष
लोकतंत्र की हत्या कर रहा विपक्ष : जिलाध्यक्ष

हजारीबाग : सदन बाधित कर विपक्ष लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। सदन बाधित होने से विकास का पहिया थम जाता है। इससे राज्य हित में जो फैसले सरकार को लेने होते हैं व नहीं ले पा रहे हैं। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने गुरुवार को झंडा चौक में विपक्ष का पुतला दहन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा सदन को हाइजैक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता अब विपक्ष की नीयत तो समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता विपक्ष को पूरी तरह से नकार चुकी है। पुतला दहन के मौके पर निगम केयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, शिवशंकर गुप्ता, केपी ओझा, प्रो. सुरेंद्र सिन्हा, सुनील साहू, विनोद कुमार बिगन, सर्वेंद्र मिश्रा, नीरज पासवान, अजय साहू, रंजन चौधरी, राजन कुमार, अरिवंद ¨सह, सरदार कुलदीप ¨सह, उमेश दांगी, ज्योति सिनहा, सुनील वर्मा, गौरव मधेशिया, रितेश खंडेलवाल, सोमनाथ सहाय, शिवपाल यादव, मोहन राणा, उदय राणा, अजय मेहता, ¨पटू साव, विक्रम शर्मा, मोहन कुमार, क¨वद्र यादव, रामकुमार मेहता, प्रेम मेहता, अविनाश कुमार, मनोरमा राणा, विकास मिश्रा, ननका यादव, लखन गोप, कमल साव, मो. परवेज, अनिल सिन्हा मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.