Move to Jagran APP

महादेव को कराया गया नगर भ्रमण, उमड़े श्रद्धालु

चौपारण : ताजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के छठे दिन देवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 08:07 PM (IST)
महादेव को कराया गया नगर भ्रमण, उमड़े श्रद्धालु
महादेव को कराया गया नगर भ्रमण, उमड़े श्रद्धालु

चौपारण : ताजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के छठे दिन देवाधिदेव महादेव को नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में हजारों लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ भगवान शिव को रथ पर सवार कर उन्हें नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र महादेव के जयकारे से गूंज उठा। नगर भ्रमण में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थल पर हर दिन बह रही भक्ति की बयार में हजारों लोग गोता लगा रहे है। यज्ञाचार्य पंडित दीपशंकर त्रिपाठी के निर्देश पर ब्राहमणों द्वारा मंत्रोच्चार से क्षेत्र पवित्रमय हो गया। छठे दिन प्रवचन के दौरान प्रवचनकर्ता प्राची देवी ने भगवान कृष्ण की बाल लीला का बखान कर उपस्थित हजारों जन समूह का मनमोह लिया। जन्म व नामंकरण संस्कार के बारे विस्तार से बताया। कहा भगवान को सबसे आगे और सबसे उपर रखने चाहिए। इससे घर में अनिष्ट प्रवेश नहीं करेगा। बाल रुप कृष्ण का वर्णन करते हुये कहा कि माता यशोदा ने भगवान को पालने में रखा। कंस द्वारा भेजा गया राक्षस मारने का प्रयास करता है। परंतु भगवान की लीला अपंरपार। पालने में रहकर भी राक्षस का नाश करते हैं। प्रभु ने पुतना व सतासुर जैसे राक्षस को पालने में रहने के दौरान ही मार दिया। उन्होंने कहा कि भक्त को भगवान कभी नहीं छोड़ते। जिस दिन पृथ्वी से गौ माता, ब्रहमाण,सत्यव्रती पत्नी सत्यवान व्यक्ति सहित सात चीज नष्ट होंगे, उसी दिन सृष्टि का नाश हो जायेगा। गौ माता की महता का बखान करते हुये कहा कि मा - बहन जब भोजन बनाती हैं तो पहली रोटी गौ माता को दे। इससे अन्न भंडार व धन धान्य भरा रहता है। भगवान के नामंकरण संस्कार का सजीव चित्रण किया। कहा राम नाम ऐसा है जो संसार के लोगों को प्रसन्न रखता है। सीख दी कि मुख्य नाम सोच कर रखना चाहिये।नाम का प्रभाव बालक व बालिका के मन मस्तिष्क पर पडता है। यज्ञ समारोह में केद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने भी हिस्सा लिया तथा मंडप में मत्था टेक सुख व शांति की कामना की। उन्होंने प्रवचन मंच का उदघाटन करते हुये कहा कि शिव ¨लग चोरी के बाद जनाक्रोश की घटना मे नामजद सभी 47 लोगो को कानून सम्मत प्रक्रिया के तहत दोष मुक्त कराया जाएगा। किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं। यज्ञ समिति और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए इतने भव्य आयोजन के लिए बधाई दिया साथ ही कहा कि हजारीबाग मे आम जनता के सहयोग और आशीर्वाद से अयोध्या की तर्ज पर हजारीबाग मे भी राम मंदिर बनाने की तैयारी है। हजारीबाग की रामनवमी की अलग पहचान है और यह विश्व प्रसिद्ध है। यज्ञ समिति की मांग पर स्थानीय छठ तालाब मे शीघ्र हाई मास्ट लाईट लगवाने की घोषणा की। मौके पर राजेश सहाय, राजेश केशरी, मंटु यादव, हेमराज साव, बिनोद ¨सह, दिलीप राणा, अशोक केशरी, सन्नी अग्रवाल, रामस्वरुप पासवान, सुधीर ¨सह, बसंत गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीष साहु, अजय केशरी, रवि केशरी, ब्रजेश केशरी, संतोष चंद्रवंशी, दिलीप केशरी, बजरंग केशरी समेत यज्ञ समिति के सैकडों सदस्य दिनरात मेहनतरत हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.