आठ राज्यों के 335 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
हजारीबाग : बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र व स्कूल में बुधवार को आठ आठ राज्यों के 335 नव आरक्षकों (जवानो
हजारीबाग : बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र व स्कूल में बुधवार को आठ आठ राज्यों के 335 नव आरक्षकों (जवानों)ने देश सेवा की शपथ ली। ऐतिहासिक रानी लक्ष्मी बाई परेड मैदान में आयोजित दीक्षांत समारोह में संकल्प के साथ जवानों ने जमकर खुशियां मनाई। मनमोहक परेड और बैंड की धुन पर जवानों का मार्च पार्स्ट बीएसएफ की क्षमता और शौर्य की गाथा बता रही थी। दीक्षांत परेड की सलामी आईजी राजेंद्र पांडेय ने ली। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलपति विभावि डा.रमेश शरण उपस्थित थे। आठ राज्यों के 353 आरक्षकों में से असम के 154, त्रिपूरा 92, मेघालय 43, मणिपुर 19, मिजोरम -14, अरुणाचल प्रदेश के 10, बिहार दो तथा हरियाणा के एक जवान है। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आईजी सह प्राचार्य ने कहा कि 44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण के बाद जवान हर मौसम और समय में देश के दुश्मनों से निपटने के लिए सक्षम है। आज का दिन एतिहासिक है और जवानों के जीवन में यह क्षण दुबारा नहीं आएगा। मौके पर बड़ी संख्या में जवानों के परिजन भी दीक्षांत समारोह हिस्सा लेने पहुंचे थे।
सम्मानित हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षक
परेड ग्राउंड में आईजी के हाथों बेहतर प्रदर्शन करने वाल नव आरक्षक मुकेश कुमार और अभिजित शर्मा को ओवर आल प्रदर्शन के लिए, राजू देवनाथ व संजय कुमार ¨सह को द्वितीय प्रदर्शन तथा बेस्ट ड्रिल, आकाश चामंलिग, राजीव सोनकर को बेस्ट फाय¨रग, रजत कुमार गुरुंग तथा नीलमणी दास को बेस्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।