Move to Jagran APP

छह किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक बरामद

संवाद सहयोगी हजारीबाग केरेडारी पुलिस ने गुरुवार को केरेडारी बड़कागांव रोड पर छ

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:40 PM (IST)
छह किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक बरामद
छह किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक बरामद

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : केरेडारी पुलिस ने गुरुवार को केरेडारी बड़कागांव रोड पर छह किलो अफीम के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने एक टाटा मैजिक माल वाहन, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस को यह सफलता थाना प्रभारी बमबम सिंह की अगुवाई में मिली। जब्त किए गए कच्चे अफीम की कीमत करीब दस लाख रुपये है। एसडीपीओ बड़कागांव भुपेंद्र प्रसाद राउत ने डीएसपी मुख्यालय विवेकानंद ठाकुर के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में लक्ष्मण मुंडा उर्फ चुंडा मुंडा, दोलाई अहीर बंधुआ नामकुम का निवासी है। वाहन चालक जगरन्नाथ महतो, तुजू नवलदाग तथा भिखारी साव केरेडारी हजारीबाग का रहने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची से तीनों युवक माल लेकर भिखारी साव के घर बेचने आए थे। इस दौरान इन्हें पकड़ा गया। मोटरसाइकिल जेएच 02 एक्स -7355 से 2.3 किलो तथा टाटा मैजिक माल वाहक जेएच 01 डीटी - 6412 गाड़ी से 3.5 किलो अफीम बरामद किया गया। टाटा मैजिक वाहन में तीनों युवक माल लेकर जा रहे थे। वहीं मोटरसाइकिल के आगे-आगे भिखारी साव जा रहा था। पुलिस को देखते हीं वाहन लेकर भागने की कोशिश की। जिसे छापेमारी दल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए सभी तस्करों की कोरोना जांच के बाद जेपी कारा भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पीएसआई अरुण रवानी, प्रमोद कुमार महतो, अमित कुमार, रामाशिष यादव, जवान जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार पांडेय, राहुल कुमार भारद्वाज शामिल थे।

loksabha election banner

-----------

रांची से बड़कागांव के माध्यम से बरही भेजा जा रहा अफीम

खूंटी से सीधे बरही माल भेजने पर पुलिस कार्रवाई के डर से तस्कर रांची से भाया बड़कागांव के रास्ते बरही अफीम पहुंचा रहे हैं। यहां से विभिन्न लाइन होटलों के माध्यम से यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा माल भेजा जाता है। बड़कागांव में स्थानीय नेटवर्क के रुप में केरेडारी के भिखारी साव काम कर रहे हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है। पुलिस भिखारी साव का आपराधिक रिकार्ड तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक पिठोरिया घाटी के सहारे आराम से तस्कर पतरातू होकर बड़कागांव पहुंच जाते है। यहां से फिर दूसरे नेटवर्क के माध्यम ये इसे बरही चौपारण भेजा जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को भी यह माल पकड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.