पीएम के हाथों सम्मानित हुई जिले की पांच मुखिया
हजारीबाग : स्वच्छता के क्षेत्र में अपने अपने पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिले क
हजारीबाग : स्वच्छता के क्षेत्र में अपने अपने पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिले की पांच महिला मुखिया सहित स्वच्छताग्रही, जिला सहिया व जिला समन्वयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुए। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित समारोह में यह सम्मान उन्हें प्राप्त हुआ। पांच मुखिया सहित स्वच्छता से जुड़ी 21 सदस्यीय दल सम्मानित हुआ। सम्मानित होने वालों में कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां मुखिया मंजू मिश्रा, सदर प्रखंड के मंडई मुखिया ¨पकी देवी, चौपारण मुखिया वीणा देवी, रेखा देवी, रेणु देवी, एसएम उमा कुमारी, प्रखंड कोऑर्डिनेटर दयामति देवी, एसएम रेखा कुमारी, जिला समन्वयक मनीष कुमार जल सहिया सुलेखा देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, सुषमा देवी, विद्या देवी, ¨रकी देवी, सरिता देवी, रूपा कुमारी, उमा कुमारी सहित 21 सदस्यीय दल शामिल था। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, चूडियां व अन्य सामग्री सभी महिला मुखिया सहित जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहियों को पूरे भारत वर्ष से आए मुखिया को सम्मानित किया गया।