Move to Jagran APP

भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन

चौपारण : प्रखंड के ताजपुर में श्री शिव प्रतिष्ठापरक हवनात्मक महारूद्र यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा, हवन व वि

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:15 PM (IST)
भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन
भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन

चौपारण : प्रखंड के ताजपुर में श्री शिव प्रतिष्ठापरक हवनात्मक महारूद्र यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा, हवन व विराट भंडारे के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

विधायक मनोज कुमार यादव ने यज्ञ मंडप में मत्था टेककर क्षेत्र के सुख शांति व विकास की कामना की। उन्होंने यज्ञ समिति के सदस्यों का मनोबल बढाया तथा बेहतर आयोजन के लिए बधाईयां दीं। वहीं संध्या पहर अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता प्राची देवी ने श्री मद भगवत गीता का श्री मुख से बखान किया। प्रसंगवश चर्चा करते हुये कहा कि संसार के सारे बल एक दिन समाप्त हो जाएंगी। मानव के पास जब शक्ति आती है तो अच्छी या बुरी हो सकती है। पर शास्त्र कहता है जब ताकत हो तो विनम्र सरल बने। पर ताकत आने के बाद अधिकांश में अहंकार आ जाता है। इस तरह की शक्ति आने पर आदमी मतवाला हो जाता है। शास्त्रों ने बताया कि बल तीन प्रकार तनबल, धनबल और बुद्धिबल। तन की सुंदरता भी एक बल है। धनबल आने से व्यक्ति मतवाला बन जाता है। मर्यादा का ख्याल नही रहता। शास्त्र कहता है कि धनबल समाप्त होने में ज्यादा समय नहीं लगता। धन कहीं ठहरता नहीं। धन आने पर परोपकार यज्ञ जैसे परम कार्य होना चाहिए। कन्या विवाह, ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। इनसे धन स्थायी होगा। पीढी दर पीढी स्थायी रहेगा। धन आये तो धर्म करते रहना चाहिए। वहीं कुछ लोग स्वंय को ज्ञानी समझते है। सपने देखते हैं पर काम नहीं करते। स्वप्न को देख जो जागता है वह मंजिल को पाता है। जीवन का आधार प्रभु हैं। मर्यादा बनाकर रखें। सतत प्रयत्नशील रहें। प्रवचन में बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। इधर, बनारस से आये आचार्य पंडित दीपशंकर त्रिपाठी के निर्देश पर ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार करते रहे। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन व भंडारा हुआ। यज्ञ के पुजारी के रूप में बिनोद स्वर्णकार, शिवकुमार यादव, आदित्य केशरी, प्रेम अग्रवाल, जगदीश स्वर्णकार, शंकर गुप्ता, दीपक केशरी, शिव केशरी, बासुदेव केशरी सपत्नीक पूजा में शामिल हुये। पूजा के तत्काल बाद बारिश होने को लोगों ने सुखद आशीर्वाद माना। यज्ञ के सफल आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश केशरी, सचिव मंटु यादव, कोषाध्यक्ष हेमराज साहु, दिलीप राणा, अशोक केशरी, बिनोद कुमार, रोहित जैन, मुखिया बिनोद ¨सह, बिनोद ¨सह, अजय केशरी, सन्नी अग्रवाल, मनीष साहु, संजीत स्वर्णकार, ब्रजेश केशरी, संतोष चंद्रवंशी, रवि केशरी, जिप सदस्य रामस्वरुप पासवान, सुधीर ¨सह, बबलू बर्णवाल, अभिमन्यु भगत, मनोज स्वर्णकार आदि का अथक प्रयास रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.