दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का धरना
हजारीबाग : पांच सूत्री मांगों को कर आंदोलित मनरेगा कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्
हजारीबाग : पांच सूत्री मांगों को कर आंदोलित मनरेगा कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना में जिले भर के दर्जनों मनरेगा कर्मी हड़ताल पर बैठे है। वहीं संघ के आह्वान पर पूरे जिले में मनरेगा कर्मी अवकाश पर चले गए। धरना की अध्यक्षता करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। मनरेगा कर्मियों को बेवहज बर्खास्तगी पर रोक लगाई जाए। सामाजिक अकेक्षण के नाम पर दल द्वारा भयादोहन, मानसिक आर्थिक दंडभार पर रोक लगाने की मांग की है। धरना में बालेश्वर कुमार, विनोद कुमार रजक, बंसत नारायण महतो, संत सरोज पाठक, अमित कुमार ¨सह, गोपाल राम, कृष्णा कुमार, विनोद कुमार रजक, दिनेश कुमार, उमा शंकर अकेला, विनोद कुार, अनिश कुमार रवि, अवध किशोर , गोपाल साव, अभय ¨सह, चंदन कुमार, ओम प्रकाश, महेंद्र कुमार, अनिश कुमार, रवि, अवध किशोर सहित कई लोग शामिल है।