मिल की चक्की में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत
संसू बड़कागांव (हजारीबाग) प्रखंड के टंडवा रोड स्थित कोयरी मोहल्ला में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : प्रखंड के टंडवा रोड स्थित कोयरी मोहल्ला में एक महिला की दर्दनाक मौत तेल चक्की में साड़ी फंसने से हो गयी। चेपा खुर्द निवासी सुखन महतो की 40 वर्षीय पत्नी फुदकी देवी सरसों पिसाने मिल गई थी। घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे बड़कागांव इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार मिल कोयरी टोला निवासी हरिलाल महतो की है। घटना करीब चार से पांच बजे की बतायी जा रही है। महिला की मौत का खबर फैलते ही चेपा खूर्द में पूजा की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में हुई सरसों का तेल पिसाने आयी थी। इसी दौरान वह मील के अंदर कुछ बताने के लिए गयी। इस बीच उसका साड़ी मशीन के पट्टा में फंस गया। जबतक कोई कुछ कर पाता वह मशीन के घेरे में आ गयी और उस में फसं कर गिर पड़ी। जबतक मशीन बंद किया जाता महिला का गर्दन मशीन में फंस जाने के कारण दब गई। उसकी मौके पर हीं मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार सात साल पूर्व पति सुखन महतो की भी सड़क दुर्घटना में पैर क्षतिग्रस्त हो गया था।