पुलिस जवान राजू एक्का का शव पहुंचा पैतृक आवास, नम आंखों से दी गई विदाई
बरही (हजारीबाग) गिरिडीह पचंबा थाने में पदस्थापित 34 वर्षीय जवान का शव घर लाया गया।
बरही (हजारीबाग) : गिरिडीह पचंबा थाने में पदस्थापित 34 वर्षीय जवान व बरही के खोड़ाहर पंचायत अंतर्गत पांचमईल कुंडवा ग्राम निवासी राजू एक्का गुरुवार को गिरिडीह में अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास कुंडवा गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार को लोगों ने नम आंखों से राजू एक्का का अंतिम संस्कार किया। राजू एक्का अपने गांव एवं आसपास क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर दिलचस्पी लेते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। राजू एक्का के पैतृक आवास पर पहुंच कर बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व मुखिया वीणा उरांव, रिटायर्ड फारेस्टर दिलीप एक्का, समाजसेवी मनोहर यादव, खोड़ाहर पंचायत के मुखिया खिरोधर यादव, रामचंद्र यादव, समाज के सुभाष एक्का, रवि एकता, पन्नू उरांव, भजन उरांव आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं घटना का उच्च स्तरीय जांच की मांग की।