बंद सामुदायिक शौचालय व बेकार पड़े आवास देखकर भड़के उपायुक्त
संसू टाटीझरिया (हजारीबाग) प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में शामिल होने के क्रम में निरीक्षण किया।
संसू, टाटीझरिया, (हजारीबाग) : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में शामिल होने से पूर्व उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने प्रखंड परिसर स्थित निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। प्रखंड व अंचल अधिकारी के आवास, स्टॉफ क्वार्टर के निरीक्षण क्रम में आवासों की उपयोग के अभाव में जर्जर हालत पर चिता जताते हुए अधिकारियों व कर्मियों से पूछा कि आप लोग यहां क्यों नहीं रहते? कहा कि अधिकारी व कर्मी परिसर में रहेंगे तो काम में दक्षता आएगी। निर्देश दिया कि उपयोग के अभाव में भवन खराब न हों। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित दीदी कैफे को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण क्रम में परिसर स्थित नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का ताला तोड़कर निरीक्षण •िाला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में परिसर में सामुदायिक शौचालय में तालाबंद देख उन्होंने कहा कि इसमें ताला क्यों बन्द है, जवाब मिला कि विभाग से ब्लॉक को यह नहीं सौंपा गया है। चाभी नहीं मिलने पर ताला तोड़वाकर उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने पानी की समस्या का समाधान करने का निदेश पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। इसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक उमा महतो, प्रमुख शकुंतला देवी, जिप सदस्य रवि सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता आदि विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ शाईनी तिग्गा और सीओ विजय कुमार कर रहे थे।
मौके पर बीपीओ राज मोहन वर्मा, बीएओ सुधीर राय, मुखिया मथुरा साव, राम प्रसाद कुशवाहा, किरण देवी, विनोद हेम्ब्रम, प्रदीप राम, अमरेश सिंह, प्रेमचंद गुप्ता उषा शीतल कंडीर, बीईईओ तरुण कुमार, जलेश्वर प्रसाद, राजकुमार सिन्हा, विजय रवि, मो कासिम, आशुतोष मिश्र, महेंद्र राम, नागेश्वर राम, दशरथ नारायण सिंह, कौलेश्वर मिश्र, मनिश्चन्द्र आदि मौजूद थे। मुख्य रूप से आवास, वृद्धा पेंसन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास निर्माण, राशन कार्ड नहीं बनने की समस्याएं आई।
मौके पर परिसर में स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, पीएमएवाई, शिक्षा, आपूर्ति, एसबीएम, मनरेगा, कल्याण, राजस्व, पोषण, महिला बाल विकास विभाग, पशुपालन, बैंक आदि द्वारा स्टाल लगाया गया था। मौके पर विभिन्न विभागों के स्टॉल में लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुए। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लगभग 100 गरीब जरुरतमंद वृद्ध महिला व बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जनता दरबार के उपरांत उपायुक्त, अन्य अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया।