तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, किया प्रदर्शन
जासं हजारीबाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताअ
जासं, हजारीबाग: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कोरोना महामारी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के बाद समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक अकेला यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता जय शंकर पाठक व प्रदेश पर्यवेक्षक बद्रीराम उपस्थित थे। मौके पर विधायक अकेला यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से केंद्र सरकार सभी मोर्चा में विफल साबित हो गई है। इस महामारी में आम लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं ऊपर से पेट्रोल डीजल का दाम में बढ़ोतरी से खाद्यान्न पदार्थों की महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। जय शंकर पाठक ने कहा कि पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि से यह साबित हो गया है कि यह सरकार आम लोगों की नहीं बल्कि खास लोगों की है। पर्यवेक्षक बद्रीराम ने कहा कि यह सरकार महंगाई रोकने में रोजगार देने में देश की सीमा की हिफाजत करने में नाकाम रही है। जनता को जब मौका मिलेगा इस सरकार को बेदखल कर देगी। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रजी अहमद ने किया। धरना के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा जिसमें पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि को वापस लेने और केंद्र सरकार को जनहित में काम करने की मांग की गई थी। मौैके पर मुख्य पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, आबीद अंसारी, शशि मोहन सिंह, डॉ जमाल अहमद, अशोक देव, अजय कुमार गुप्ता, बिनोद सिंह, निसार खान, मिथिलेश दुबे, कृष्ण कुमार शर्मा, रघु जायसवाल, यमुना यादव, जावेद मल्लिक, सुनील सिंह राठौर, मिथिलेश दुबे, सुनील अग्रवाल, अनुप चौरसिया, राजु चौरसिया, गोविद राम, लाल बिहारी सिंह, ओम प्रकाश गोप, सदरूल होदा, वीसी.मिश्रा, डॉ प्रकाश कुमार, तारीक रजा, मकसूद आलम, मजहर हुसैन, संजय कुमार तिवारी, दरगाही खान, सलीम रजा, ओम झा, उदय पांडे, दरोगा अंसारी, मंसुर आलम, साजिद अली खान, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, सुनील प्रसाद साहु, लखराज सिंह, रोहन ठाकुर, सैयद अशरफ अली, मो.जैनूल, विशेश्वर स्वर्णकार, अब्बास अंसारी, शिबू सोनी, मो.शमीम, शिव प्रसाद लहकार, आदित्य प्रसाद यादव, जावेद पप्पू रजा, इन्द्र देव नरायन सिंह, मो.सज्जाद के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।