शत प्रतिशत मतदान कराने का लिया संकल्प
संवाद सूत्रचतरा नेहरू युवा केंद्र तत्वाधान में शनिवार को समीक्षा बैठक सह मतदाता जागरूकता अभियान किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे।
चतरा : नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शनिवार को समीक्षा बैठक सह मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी युवा मंडल एवं महिला मंडल में सदस्यों को नेहरू युवा केंद्र से संबंधित योजना एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी ने बारी-बारी से अपनी समस्या रखी। इस पर उपाध्यक्ष ने समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आप मन लगाकर कार्य करें। उनकी समस्या का हल कर दिया जाएगा। बैठक में ही सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर चतरा में शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक ललिता कुमारी एवं संचालन अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए विनोद मिश्रा, वनवासी कल्याण केंद्र के अरुण केशरी , लेखपाल उदय सिंह, रामाशीष चौधरी सहित प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, सक्रिय युवा क्लब एवं महिला क्लब के सदस्य उपस्थित थे।