भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च
बरही (हजारीबाग) बरही में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला। बताया गया कि झारखंड म
बरही (हजारीबाग) : बरही में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला। बताया गया कि झारखंड में बेटियों के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ यह कैंडल मार्च निकाला गया है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नही है। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन साव, रमेश ठाकुर, अजय दुबे, रंजीत चंद्रवंशी, गुरुदेव गुप्ता, भाजयुमो बरही मंडल अध्यक्ष पंकज केशरी, मुखिया छोटन ठाकुर, युवा नेता शिवम आनंद, मुन्ना यादव, पदमा प्रखंड के भाजयुमो अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिवम आनंद, नंदकिशोर कुमार, विकास मिश्रा, हरेंद्र गोप, अमित सिंह, प्रशांत सिंह, पुरुषोतम पांडेय, अभय सिंह, रितेश केशरी, लक्की कुमार, सुजीत यादव, रोहित यादव, बालेश्वर यादव, सोनू केशरी, दिनेश यादव चंदन यादव, धरवेश कुमार, सुमन यादव, रोशन कुमार, दीपक साहू, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।