Move to Jagran APP

भाजपा विशाल बरगद जैसा, सर्वेसर्वा हैं कार्यकर्ता

जागरण संवाददातां हजारीबाग अटल सेवा केंद्र के सभागार में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की पह

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 07:38 PM (IST)
भाजपा विशाल बरगद जैसा, सर्वेसर्वा हैं कार्यकर्ता
भाजपा विशाल बरगद जैसा, सर्वेसर्वा हैं कार्यकर्ता

जागरण संवाददातां, हजारीबाग : अटल सेवा केंद्र के सभागार में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने किया। शुरूआत पार्टी के झंडोतोलन के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर कोरोना महामारी के दौरान मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल सहित सौ से अधिक जिला कार्यसमिति के सदस्यों ने इस वर्चुअल मीटिग में भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सह पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविद्र राय ने कहा कि भाजपा विशाल बरगद पेड़ के स²श्य है जिसके सर्वेसर्वा कार्यकर्ता हीं है भाजपा कार्यकत्ताओं की पार्टी है पार्टी में नेता और कार्यकर्ताओं में भेदभाव नहीं है। कहा प्रधानमंत्री मोदी भी बूथ एजेंट के रूप में कार्य करते हुए आज देश की सत्ता के सिरमौर बन पाए है यह हमारी पार्टी की खासियत है। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि सेवा हमारी पार्टी का लक्ष्य है हम समाज में सेवा भाव से कार्य करते है यही वजह है कि हम आज केंद्र में सत्ता सहित अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार है। जिला प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने कहा कि जिला कार्यसमिति की तरह बहुत जल्द मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडलों में होगी इसकी तैयारी की चिता मंडल अध्यक्ष अभी से ही शुरू कर दें। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पेश की जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने 26 मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों से वृत लिया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम महापौर रोशनी तिर्की, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मनोज यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बटेश्वर मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, सुदेश चंद्रवंशी, चंद्रनाथ भाई पटेल, प्रो0 सुरेंद्र सिन्हा, अनिल मिश्रा, शिवशंकर गुप्ता, भैया बांके बिहारी, गणेश यादव, उदय नारायण भान सिंह, दामोदर सिंह, रमेश ठाकुर, उमा पाठक, राजेश सहाय, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, पुरुषोत्तम पांडेय, राजेश गुप्ता, मूलचंद साव, भानुमति पासवान, नंदलाल मेहता, पुष्पा तिर्की, सेवालाल महतो, कुंवर मनोज सिंह, प्रफुल्ल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार सहित सात मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं 26 मंडल अध्यक्ष महामंत्री व 26 मंडल प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.