देश को मजबूत करने दुबई से वोट देने पहुंचे अनिल
प्रमोद विश्वकर्मा बरही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सात समंदर पार की दूरी भी बरही
प्रमोद विश्वकर्मा, बरही : लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सात समंदर पार की दूरी भी बरही के अनिल सिंह को नहीं रोक सकी। बरही प्रखंड के खैरोन ग्राम का युवा व्यवसायी अनिल कुमार सिंह मतदान के लिए सोमवार सुबह दुबई से बरही पहुंचे। अनिल ने बताया कि वे मुंबई व दुबई में शिपिग कारोबार से जुड़े हैं। कारोबार के सिलसिले में ज्यादातर वे मुंबई व दुबई में रहते हैं। फिलहाल कई माह से वे दुबई में ही रह रहे हैं। बताया कि 6 मई को मतदान के दिन ठीक सुबह 9 बजे वे अपने गांव पहुंचे। गांव पहुंच कर अपने घर में बैग रखा और सीधा अपनी मतदान पर्ची ली व बूथ पर पहुंचकर कतार में लग गए। मतदान करने के बाद उन्होंने घर जाकर जलपान किया। उन्होंने मजबूत देश के लिए मतदान किया। मतदान के दिन समय पर पहुंचे इसके लिए वे पहले से ही पूरी तैयारी कर चुके थे। दुबई से मुंबई आए और मुंबई से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। उसके बाद वह अपने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बरही प्रखंड के खैरोन गांव पहुंचे। जहां उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 301 पर मतदान किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप