बरकट्ठा से निर्दलीय मैदान में उतरेंगे अमित
संवाद सूत्र बरकट्ठा बरकट्ठा के पूर्व भाजपा विधायक अमित कुमार यादव अब निर्दलीय मैदान में उतर
संवाद सूत्र, बरकट्ठा : बरकट्ठा के पूर्व भाजपा विधायक अमित कुमार यादव अब निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज अमित यादव ने दो दिन पूर्व पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था। निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा के साथ उन्होंने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में अपने समर्थकों से साथ घूमे। उनका इचाक बोंगा, देवकुली, बंडासिघा मोड़ और बरकट्ठा बाजार में हजारों की संख्या में समर्थकों ने स्वागत किया। कहा कि भाजपा ने पार्टी की सेवा के बाद भी टिकट नहीं दिया। इससे कार्यकर्ता आहत हुए हैं, मैं अपनी बातों से हट नहीं सकता। अब मैं बरकट्ठा विधानसभा का बेटा बनकर चुनाव मैदान में निर्दलीय आया हूं। मौके पर प्रमुख रामलखन मेहता, रीतलाल प्रसाद, राजकुमार सिंह, गुड्डू गुप्ता, श्याम सुन्दर यादव, भोला राम, सुनील राम, विजय यादव, आबिद खान, नाजा खान, शंकर मंडल, अशोक गुप्ता, विजय पासवान, बिरेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, श्याम सिंह, इंद्रदेव यादव, सुधीर सिंह, अनील आजाद आदि मौजूद थे।