78 हजार लोगों का बनेगा राशन कार्ड, 83,469 ने दिया आवेदन
संवाद सहयोगी हजारीबाग जिले में 78 हजार नए लाभुक बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 78
संवाद सहयोगी, हजारीबाग : जिले में 78 हजार नए लाभुक बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 78 हजार कार्ड के लिए जिले में 83 हजार 469 आवेदन आए हैं। आवेदन का सत्यापन कार्य चल रहा है। संभावना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक नए लाभुकों के नामों का प्रकाशन हो जाएगा। नाम प्रकाशन के बाद उन्हें जनवरी माह से राशन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि आवेदन के बाद जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बकायदा सरकार द्वारा इस कार्य के लिए समय निर्धारित किया गया है। 15 अक्टूबर तक आवेदन लिए गए। इसके बाद 31 अक्टूबर तक इसका सत्यापन कराया जाना है। एक नवंबर से 15 तक सूची प्रकाश होगा। वहीं 16 से 25 नवंबर तक लोग आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति निष्पादन के लिए भी समय तय किया गया है। 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा। यह भी बताया कि राशन कार्ड में नए लाभुकों का नाम प्रकाशन 20 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। बड़ी संख्या में कार्ड में भी रद किए गए हैं।