Move to Jagran APP

म्यांमार से 38 प्रवासी कामगारों की हुई घर वापसी

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) कोरोना संकट के समय से म्यांमार में फंसे विष्णुगढ़ टा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 08:16 PM (IST)
म्यांमार से 38 प्रवासी कामगारों की हुई घर वापसी
म्यांमार से 38 प्रवासी कामगारों की हुई घर वापसी

संवाद सूत्र, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : कोरोना संकट के समय से म्यांमार में फंसे विष्णुगढ़, टाटीझरिया,बगोदर और गोमिया के 27 प्रवासी कामगार समेत राज्य के कुल 38 कामगार शनिवार शाम वापस घर लौटे। इनमें 11 प्रवासी कामगार पलामू के हैं। कामगारों की वापसी को लेकर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, प्रवासी ग्रुप एवं झारखंड सेवा दल प्रयासरत थे। विदेश से विष्णुगढ़ पहुंचे एक प्रवासी कामगार ने बताया कि उन्हें जत्थे में ट्रांसमिशन लाइन में काम देने की बात कह कर 27 फरवरी 2020 को म्यांमार के लिए रवाना किया गया था। इसके लिए प्रत्येक कामगार से 20 से 25 हजार रुपये भी वसूले गए। म्यांमार पहुंचने पर उन्हें कहे के मुताबिक ट्रांसमिशन लाइन में काम देने के बजाए रोड निर्माण में लगा दिया गया। दो माह काम करने के एवज में एक माह की मजदूरी दी गई। फिर कोरोना को लेकर काम बंद हो गया। इसके बाद उन्हें न मजदूरी दी गई और न ही खाने पीने की सुविधा दी जाने लगी। इसके बाद से ही वे लगातार घर वापसी को लेकर गुहार लगा रहे थे। कामगारों की परेशानी जानने के बाद ही मांडू विधायक पटेल ने म्यांमार में फंसे कामगारों की घर वापसी कराने को लेकर मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री को पत्र लिखा था। भाजपा के संतोष कुमार महतो, महेंद्र कुमार, प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली अपने स्तर पर कामगारों की घर वापसी कराने की पहल करने में जुटे रहे। लगातार प्रयास के बाद इनकी घर वापसी हो सकी है। घर वापसी करने वालों में विष्णुगढ़ के सत्यनारायण महतो, निलकंठ महतो, केदारनाथ महतो, विवेक कुमार पटेल, रामचंद्र महतो, गंगा महतो, मोहन महतो, बंधन महतो, छट्टू मिस्त्री, अजय कुमार महतो, राम किशुन महतो, उमेश महतो, मनिजर महतो, सुनील कुमार महतो, महेश महतो, छत्रु कुमार महतो, छत्रधारी महतो, खिरोधर महता, सुरेंद्र कुमार महतो टाटीझरिया के सुनील कुमार, महतो, बगोदर के सरिया के निलकंठ महतो, धनेश्वर महतो, प्रमेश्वर महतो गोमियां के चतरोचट्टी के लालमन महतो, लखन महतो, जगदीश महतो आदि की घर वापसी हुई है। इसके अलावा इनके साथ पलामू के 11 कामगारों की भी वापसी हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.