Move to Jagran APP

किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज होगा माफ

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बिहार जाने के क्रम में बरही पहुंचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख क

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:44 PM (IST)
किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज होगा माफ
किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज होगा माफ

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग) : बिहार जाने के क्रम में बरही पहुंचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का जोरदार स्वागत रविवार की शाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पूर्व की सरकार ने झारखंड के किसानों के साथ बहुत ही भेदभाव किया है। लेकिन, हमारी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। राज्य के किसान जल्द ही कर्ज मुक्त हो जाएंगे। किसानों का करीब 2000 करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कृषि मंत्री होने के नाते मैंने समय पर झारखंड में बीज का वितरण विभाग द्वारा करवाया। बताया कि ओर से कृषि बजट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 12 दिसंबर को हजारीबाग के डेमोटांड़ कृषि विभाग के प्रांगण में राज्य का कृषि बजट बनाने के लिए अपने तमाम विभागीय पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसमें कृषि बजट और कृषि से संबंधित सुविधाओं पर चर्चा होगी। धान खरीद के सवाल पर उन्होंने कहा कि धान क्रय सिस्टम को सुधार जा रहा है। धान का खरीद पहले होती थी और पैसा लेने के लिए किसानों को सालों विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। अभी राज्य सरकार ने फैसला किया है कि धान खरीद के समय ही 3 दिन के अंदर आधी राशि किसानों को दे दी जाएगी और शेष राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार गोबर खरीदने का भी कार्य करने जा रही है। हमारा राज्य कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए सरकार किसानों के हित में आने वाले समय में कई नियम कानून बनाने जा रही है। वहीं भारत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कृषि बिल जबरदस्ती किसानों पर मढ़ा जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.