डेढ़ दर्जन ओवरलोड हाइवा जब्त, 2.25 लाख जुर्माना
संस बड़कागांव लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर बड़कागांव में रविवार को परिवहन वि
संस, बड़कागांव : लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर बड़कागांव में रविवार को परिवहन विभाग ने त्रिवेणी सैनिक के लिए कोयला ढ़ोने वाले डेढ़ दर्जन हाइवा को पकड़ लिया। पकड़े गए इन वाहनों पर ओवरलोड सहित अन्य मामलों में 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। छापेमारी जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में चलाया गया। पूर्ण तैयारी के साथ गए दल ने वाहनों के कागजात जब्त की और बड़कागांव पुलिस तथा यातायात के साथ बैठकर जुर्माना लगाया। संयुक्त छापामारी में बड़कागांव हजारीबाग पथ के 13 माइल के निकट की गई। यहां पर ओवरलोडिग कोयला ढुलाई कर रहे सात हाइवा को जब्त किया गया। सभी जब्त हाइवा को बड़कागांव थाना लाया गया। उक्त सभी हाइवा एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस चिरुडीह से कोयला लेकर बानादाग रेलवे साइडिग जा रहे थे। बताया जाता है कि जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम को देखकर अन्य हाइवा जंगल का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। ओवरलोडिग को लेकर सभी वाहनों से 20-20 हजार फाइन लेकर मुक्त कर दिया गया। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी सिंह ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी वाहन पर ओवरलोडिग कोयला की ढुलाई नहीं होनी चाहिए। दोबारा पकड़े जाने पर वाहन को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने आगे कहा कि कंपनी की कोई भी वाहन तेज गति से भी नहीं चलना चाहिए।