प्रवासी महिलाओं को संस्थागत व युवकों को किया गया होम क्वारंटाइन
संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में स्वास्थ्य जांच कराने नई दिल्ली संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में स्वास्थ्य जांच कराने नई दिल्ली संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में स्वास्थ्य जांच कराने नई दिल्ली।
संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में स्वास्थ्य जांच कराने नई दिल्ली से आयी दो प्रवासी महिलाओं को थर्मल स्क्रीनिग के बाद नवागढ़ पतराटोली में संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया गया है। डॉ.अनमोल कुजूर ने बताया कि रेड जोन से आने के कारण प्रवासी महिलाओं को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। वहीं गुड़गांव से आए दो प्रवासी युवक का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जांच किया गया। दोनों प्रवासी युवक के हाथ में होम क्वारंटाइन का स्टांप लगाकर घर भेज दिया गया है। इन्हें होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।