Move to Jagran APP

आपूर्ति पदाधिकारी ने किया गोदाम का निरीक्षण

आपूर्ति पदाधिकारी ने किया

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 07:38 PM (IST)
आपूर्ति पदाधिकारी ने किया गोदाम का निरीक्षण
आपूर्ति पदाधिकारी ने किया गोदाम का निरीक्षण

आपूर्ति पदाधिकारी ने किया गोदाम का निरीक्षण

loksabha election banner

संवाद सूत्र, रायडीह(गुमला): प्रखंड परिसर में स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के दो गोदामों का भौतिक निरीक्षण जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. गुलाम समदानी ने किया। उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न में गेहूं ,चावल, चीनी ,नमक के भंडारण का मिलान किया तो सही पाया। बताया गया कि साथ ही वर्षा के कारण दीवार सीपेज होता है। इससे खाद्यान्न ख़राब होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि अभियंता द्वारा गोदामों का अवलोकन करके प्राक्कलन बना दिया और योजना पास हो गया है। जल्द ही मरम्मती कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान उपरांत 46 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के बीच खाद्यान्न तौलने के लिए निःशुल्क वजन मशीन का वितरण किया।इससे लाभुकों को कम राशन देने की शिकायत अब दूर हो जाएगी । मौके पर बीडीओ सह प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा, गुमला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कंडिर ,ऑपरेटर सुमित कुमार वर्मा, गोदाम प्रबंधक गणेश गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.