Move to Jagran APP

दूसरे समुदाय के लड़के से करती थी प्रेम, चाचा ने कर दी हत्या

संवाद सूत्रघाघरा घाघरा थाना क्षेत्र के इचा झखरा धोबी गढ़ा में 20 वर्षीय बिमली कुमारी की

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 09:55 PM (IST)
दूसरे समुदाय के लड़के से करती थी प्रेम, चाचा ने कर दी हत्या
दूसरे समुदाय के लड़के से करती थी प्रेम, चाचा ने कर दी हत्या

संवाद सूत्र,घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के इचा झखरा धोबी गढ़ा में 20 वर्षीय बिमली कुमारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती के चाचा सरजू बैठा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सरजू बैठा को शुक्रवार को जेल भेज दिया। संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ है। मृत बिमली का रांची के एक इसाई समुदाय के लड़का के साथ प्रेम संबंध था। बिमली उससे शादी करना चाहती थी जो परिवार के लोगों को पसंद नहीं था। चाचा ने युवती को उस लड़के के साथ बंद कमरे में भी पकड़ा था। जिससे पूरा परिवार नाराज चल रहा था। मंगलवार की सुबह युवती के चाचा सरजू बैठा ने सुबह साढ़े तीन बजे बिमला को फोन किया और बिमली को खीरा में पटवन के लिए धोबी गढ़ा बारी बुलाया। वहां पहले से छिपा कर रखे धारदार हथियार से सरजू ने अपने ही भतीजी बिमली पर वार कर दिया। गर्दन काट कर हत्या कर दिया। सरजू ने हथियार को छुपा दिया, बिमली का मोबाइल झाड़ी में फेंक दिया। घटना की जानकारी अनजान बनकर स्वयं उसके चाचा सरजू बैठा ने पुलिस को दी। ताकि उसके पर कोई संदेह ना करे। और यह आरोप बिमली के माता पिता व भाई के साथ मारपीट का केस करने वाला जेरकू बैठा पर लगे। लेकिन सरजू का प्लान फेल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने अपना अपराध कबूलते हुए खून से सना कपड़ा भी बरामद करा दिया है। पुलिस ने खून से सना कपड़ा अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया। एसडीपीओ के साथ थाना प्रभारी आकाश पांडेय, कौशलेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.