Move to Jagran APP

तोरपा के भाजपा विधायक के साले की गोली मारकर बसिया में हत्या

सवांद सूत्र बसिया(गुमला) बसिया में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पॉवर ग्रिड के समीप तोर

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 06:50 PM (IST)
तोरपा के भाजपा विधायक के साले की गोली मारकर बसिया में हत्या
तोरपा के भाजपा विधायक के साले की गोली मारकर बसिया में हत्या

सवांद सूत्र बसिया(गुमला): बसिया में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पॉवर ग्रिड के समीप तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा के साला संतोष कुमार मुंडा (35) की हत्या गोली मारकर हत्यारों ने कर दी। गोली मारने वाले शूटरों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक संतोष कुमार मुंडा प्रतिदिन सुबह शौच के लिए अपने खेत की ओर जाता था।शुक्रवार को सुबह भी शौच के लिए अपने मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर बिजली पावर ग्रिड के समीप गया था। इसी दौरान घात लगाए हत्यारों ने संतोष को घेर लिया और गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही युवक खेत की ओर भागे। जहां देखा कि संतोष खेत पर गिरा हुआ था। इससे पहले की उसे अस्पताल ले जाते। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि हत्यारों का पता पुलिस अभी नहीं लगा पाई है। पुलिस इसे जमीन विवाद मानकर पड़ताल कर रही है। बसिया स्थित एक जमीन पर पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर पूर्व में भी जमीन का दावा करने वाले लोगों के साथ संतोष का विवाद हो चुका है इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास आनन्द लागुरी,इंस्पेक्टर बैजू उरांव,थाना प्रभारी अनिल लिडा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना ब तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा को हुई तो वे भी बसिया पहुंचे और पुलिस को हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।मृतक के पिता मंगल मुंडा ने बताया कि बेटा संतोष बसिया में पेट्रोल पंप खोल रहा था। उस जमीन को लेकर कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा था।जबकि जमीन उनकी है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उक्त जमीन विवाद के कारण संतोष की हत्या की गई होगी। मृतक संतोष कुमार मुंडा परिवार में अकेला पुत्र था।इनके पिता मंगल मुंडा का एक छोटा भाई स्व रंजीत मुंडा थे।उनका बीमारी से कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई।सन्तोष कुमार मुंडा की पत्नी सरकारी शिक्षिका है।उसकी एक पुत्र एवं पुत्री है। ---

कोट

संतोष की हत्या गोली मारकर की गई है. हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है. जमीन विवाद के कराण हत्या होने की बात पता चल रही है. हालांकि पुलिस जमीन विवाद व अन्य बिदुओं पर पड़ताल कर रही है.

विकास आनंद लागुरी, एसडीपीओ गुमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.