Move to Jagran APP

पुटो डाका कांड का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने पुटो गांव में 27 जनवरी की रात में हुई डाकाजनी में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। बताया कि सिसई थाना के मुकुंडा गांव का संतोष उरांव के इस कांड में शामिल होने की जानकारी मिली थी। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया गया था। पुलिस ने संतोष उरांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आगे की की गई कार्रवाई में लूट का मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने डाकाजनी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किए गए तीन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। इसके अलावे संतोष के निशानदेह पर पुटो शासनटोली के राजेश मुंडा और गुमला थाना के डीबीडीह पतराटोली के रहने वाले सुनील उरांव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उस घटना में आठ से नौ अपराधी शामिल थे। जिसकी प्राथमिकी 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:19 PM (IST)
पुटो डाका कांड का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार
पुटो डाका कांड का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार

घाघरा: घाघरा पुलिस ने पुटो गांव में 27 जनवरी की रात में हुई डाकाजनी में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। बताया कि सिसई थाना के मुकुंडा गांव का संतोष उरांव के इस कांड में शामिल होने की जानकारी मिली थी। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया गया था। पुलिस ने संतोष उरांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आगे की की गई कार्रवाई में लूट का मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने डाकाजनी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त किए गए तीन मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। इसके अलावे संतोष के निशानदेह पर पुटो शासनटोली के राजेश मुंडा और गुमला थाना के डीबीडीह पतराटोली के रहने वाले सुनील उरांव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उस घटना में आठ से नौ अपराधी शामिल थे। जिसकी प्राथमिकी 28 फरवरी को घाघरा थाना में दर्ज की गई थी। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.