बोलेरो व हाइवा में टक्कर, तीन घायल
संवाद सूत्र भरनो( गुमला) एनएच 23 रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो पारस नदी के समीप गुरुवार की
संवाद सूत्र भरनो( गुमला): एनएच 23 रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो पारस नदी के समीप गुरुवार की शाम बालू लदे हाइवा और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुमला दुदुरिया निवासी सुरेश उरांव(45), बच्चन लकड़ा (30)और भरनो के डोम्बा पंचायत के मुखिया पुत्र अशोक उरांव (35) शामिल है।
जानकारी के अनुसार सभी बोलेरो सवार रांची से गुमला जा रहे थे। इस क्रम में भरनो के पारस नदी पुल के समीप सामने से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी। फलस्वरूप बोलेरो नदी के गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गयी और सड़क किनारे झाड़ी में लटक गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीनों सुरेश,बच्चन और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाल कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। भरनो अस्पताल में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए तीनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना के बाद भरनो थाना के एसआइ योगेंद्र दास सदलबल घटना स्थल पहुंच कर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में कर हाइवा को सड़क से साइड करवाया गया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक दुर्घटना स्थल पर हाईवा छोड़कर फरार हो गया है।
सड़क दुर्घटना में युवती घायल
संवाद सूत्र, रायडीह(गुमला): बैंक ऑफ इंडिया रायडीह शाखा के समीप ट्रैक्टर और स्कूटी में सीधी टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार जारी थाना क्षेत्र की सीसी करमटोली निवासी आशा टोप्पो पिता स्व कोरनेलियुस टोप्पो घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आशा टोप्पो जारी से गुमला जा रही थी। आटो को ओवर टेक करने के क्रम में सामने से आ रहा ट्रैक्टर से स्कूटी जा टकराई।