कवि वेदव्यास जी की मनी जयंती
संवाद सूत्रगुमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि आदि कवि वेद संवाद सूत्रगुमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि आदि कवि वेद संवाद सूत्रगुमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि आदि कवि वेद संवाद सूत्रगुमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि आदि कवि वेद
संवाद सूत्र,गुमला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि आदि कवि वेदव्यास जी का संपूर्ण जीवन निजी सुख वैभव और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित था। उनका राष्ट्र और समाज के लिए समर्पण का भाव आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है। सरस्वती विद्या मंदिर गुमला के सभागार में सोमवार को संपन्न कवि वेदव्यास की जयंती कार्यक्रम शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए आयोजित की गई। जिला प्रचारक अजय कुमार, नगर कार्यवाह प्रभात दास, प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाठक ने वेदव्यास जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया और समूह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आचार्य अयोध्या चौबे, नंदलाल सारंगी, शांतनु सिंह, पुरुषोत्तम वैध, योगेंद्र कुमार, अर्चना मिश्रा, कल्याणी कुमारी, साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी गुप्ता, अजीत कुमार झा, संजीव दुबे, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।