Move to Jagran APP

दो एनएच को जोड़नेवाला संपर्क पथ की स्थिति दयनीय

संवाद सूत्र गुमला गुमला सिमडेगा और गुमला- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़नेवाला संपर्क पथ क संवाद सूत्र गुमला गुमला सिमडेगा और गुमला- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़नेवाला संपर्क पथ क संवाद सूत्र गुमला गुमला सिमडेगा और गुमला- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़नेवाला संपर्क पथ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 09:47 PM (IST)
दो एनएच को जोड़नेवाला संपर्क पथ की स्थिति दयनीय
दो एनएच को जोड़नेवाला संपर्क पथ की स्थिति दयनीय

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला सिमडेगा और गुमला- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़नेवाला संपर्क पथ की स्थिति जल जमाव और कीचड़ के कारण काफी दयनीय हो गयी है। केओ कॉलेज से करमडीपा के बीच तीन किलोमीटर का यह संपर्क पथ में एक दर्जन से अधिक गड्ढे हो गए है। गड्ढे में हुए जल जमाव और कीचड़ से लोग फिसल कर गिर जा रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जल जमाव का आलम यह है कि जगह-जगह मिनी तालाब बन गया है। बड़े वाहनों की कौन कहे पांव पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में एक दर्जन से अधिक गांवों और आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान है। जिस कारण प्रत्येक दिन इस सड़कों में हजारों लोगों का आना जाना होता है। पालकोट रोड के लोगों को रांची की ओर जाने तथा सिसई रोड के लोगों को पालकोट की ओर जाने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसी मार्ग में केओ कालेज का बीएड इकाई, टाना भगत उच्च विद्यालय पुगू, राजकीय मध्य विद्यालय पुगू घांसीटोली, प्राथमिक विद्यालय ढांवठाटोली, संत अन्ना, आदर्श विद्यालय हैं। इसी सड़क से करमडीपा, चंपा नगर, पुगू, बड़काटोली, घांसीटोली, ढावंठाटोली, दाउरनगर के लोगों का मुख्य सड़क है।

prime article banner

मुखिया बुद्धू टोप्पो कहते हैं कि इस सड़क के निर्माण के लिए सांसद विधायक और जिला प्रशासन से कई बार अनुरोध कर चुके हैं लेकिन सड़क निर्माण में क्या तकनीकी समस्या है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वे जानते हैं कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.