तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
संसू गुमला शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना की दो अलग-अलग घटना में घायल दोनों व्यक्ति क
संसू, गुमला : शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना की दो अलग-अलग घटना में घायल दोनों व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुमला थाना क्षेत्र के बम्हनी निवासी कुलदीप बाखला कमरडीपा के पास दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात्रि में इलाज के दौरान मौत हो गया। उधर रायडीह थाना क्षेत्र के चौकीदार सदानंद बाखला की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। वह शनिवार की शाम थाना से अपना घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक कार के चपेट में आ गया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सिमडेगा के रेंगारपानी से मेहमान आए युवक पुनिया बिरझरिया की मौत डोंगरटोली शंख नदी पुल के समीप शनिवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन के चपेट में हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया।
===========
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सवांद सूत्र बसिया(गुमला):बसिया थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक शिवा गोप उम्र 20 वर्ष,ग्राम करौंदाजोर, थाना करंज की मौत हो गई।घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बसिया से अपने घर करौंदाजोर जाने के असंतुलित होने से दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बिरसा गोप ने बताया कि पुत्र छातापहाड़ स्कूल से मैट्रिक परीक्षा वर्ष 2018 में उत्तीर्ण होने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में करौंदाबेड़ा मिशन में धर्म की पढ़ाई कर रहा था। उसके परिवार में पिता मां एवं एक छोटा भाई हैं।
=============
सड़क दुर्घटना में चार घायल
संवाद सूत्र, रायडीह: थाना क्षेत्र के नवागढ़ डूमरटोली गांव में एक अनियंत्रित आटो के पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में गुड़िया कुमारी,राहुल राम,आरती कुमारी,जतरू राम सभी लसडा करम टोली गांव के निवासी हैं। ये सभी रायडीह से मांझाटोली जा रहे थे। इनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में करने के उपरांत छुट्टी दे दी गई।