Move to Jagran APP

विजय हत्याकांड मामले में 4 आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) थाना क्षेत्र के आदर में पिछले दिनों लाठी डंडा से पीटकर विजय उ संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) थाना क्षेत्र के आदर में पिछले दिनों लाठी डंडा से पीटकर विजय उ संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) थाना क्षेत्र के आदर में पिछले दिनों लाठी डंडा से पीटकर विजय उ संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) थाना क्षेत्र के आदर में पिछले दिनों लाठी डंडा से पीटकर विजय।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 09:21 PM (IST)
विजय हत्याकांड मामले में 4 आरोपितों की हुई गिरफ्तारी
विजय हत्याकांड मामले में 4 आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला) : थाना क्षेत्र के आदर में पिछले दिनों लाठी डंडा से पीटकर विजय उरांव की हुई हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहु ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि विजय की हत्या चट्टी गांव के निवासी बरतिया उरांव ने लाठी-डंडे से पीटकर की थी। उसकी पत्नी शांति देवी साक्ष्य छिपाने की कोशिश कर रही थी। इन दोनों के साथ पड़ोसी सुखना उरांव और बरतिया का नाबालिग पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि बरतिया सनकी मिजाज का आदमी है। बरतिया के अनुसार शुक्रवार की रात विजय शराब के नशे में धुत था और उसके घर पर सोया हुआ था। बरतिया ने उसे वहां से उठकर अपने घर जाने के लिए कहा। नशे के कारण विजय और बरतिया के बीच कहासुनी हो गयी। बरतिया ने लाठी से पीट कर विजय की हत्या कर दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.