खेल को बढ़ावा देने को पुलिस चला रही है अभियान
संवाद सूत्र भरनो (चतरा) सामाजिक सुधार के उद्देश्य से करंज थाना की पुलिस गांवों में पहुंच कर संवाद सूत्र भरनो (चतरा) सामाजिक सुधार के उद्देश्य से करंज थाना की पुलिस गांवों में पहुंच कर संवाद सूत्र भरनो (चतरा) सामाजिक सुधार के उद्देश्य से करंज थाना की पुलिस गांवों में पहुंच कर।
संवाद सूत्र, भरनो (चतरा) : सामाजिक सुधार के उद्देश्य से करंज थाना की पुलिस गांवों में पहुंच कर खेल को बढ़ावा देने का अभियान चला रही है। सोमवार को जोरिया गांव में थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक किया और अंधविश्वास से बचने की सलाह दी। इस गांव में फुटबाल टीम का गठन किया गया और खिलाड़ियों के बीच फुटबाल और जर्सी का वितरण किया। पुलिस ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड से वंचित लोगों की सूची बनायी और बीडीओ से इस दिशा में कार्रवाई करने की अनुशंसा की।