Bihar Crime News: विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की वायरल; 9 आरोपित गिरफ्तार
गुमला जिले में पड़ने वाला बसिया थाना क्षेत्र के पतुरा गांव निवासी रामू इंदवार (55) ने पिछले कई दिनों से भटक रही एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया और रामू की सहमति से कई लोगों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया और इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।
संवाद सूत्र, बसिया (गुमला)। बसिया थाना क्षेत्र के पतुरा गांव निवासी रामू इंदवार (55) ने पिछले कई दिनों से भटक रही एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। रामू इंदवार की सहमति से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। इस पूरे प्रकरण में शामिल नौ लोगों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये लोग गए जेल
जेल जाने वालों में रामू इंदवार के अलावा उसका मुखिया पुत्र विकास इंदवार, सूरज लोहरा (20), अशोक सिंह (20), अजित गोप (32), अशोक गोप (20), अरबाज खान (22) सभी पतुरा गांव निवासी, तमजिद खान (22), बेलाल खान (24) दोनों किंदरकेला गांव निवासी शामिल हैं।
बुधवार की रात वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तब पता चला कि लाल रंग के अल्टो कार से कुछ लोग जंगल की ओर गए हैं।
ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर मरांडी, थाना प्रभारी पुनीत मिंज व पुलिस जवान साक्या जंगल के पास पहुंचे, जहां आल्टो कार व एक जाइलो कार खड़ी थी और कार के पास 8-9 लोग खड़े थे। सभी आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस के जवानों ने खदेड़कर सभी को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्तियों में सूरज लोहरा से पूछताछ किया गया तो उसने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि रामु इंदवार द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ अर्द्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म किया और इसका वीडियो पतुरा गांव के आफताब खान के द्वारा बनाया गया था।
एसडीपीओ ने ये कहा
एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने एवं नष्ट करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे।
कार के पास खड़े सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वीडियो बनाने वाला मोबाइल व दोनों कार जब्त कर लिया गया। पीड़िता विक्षिप्त है। न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उच्च चिकित्सीय संस्था को भेजा जाएगा।
मुखिया को बचाने के लिए थाना पहुंचे थे लोग
इस घटना में मोरेंग पंचायत के मुखिया विकास इंदवार को ग्रामीण निर्दोष बता रहे थे। मुखिया को छोड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि विकास इंदवार द्वारा पीड़िता को थाना पहुंचाने के लिए पहल किया जा रहा था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपित समझकर गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढे़ं- बिहार जा रही थी कार, अचानक इंजन में धधक उठी आग... बोनट खोलते ही मौके पर मच गई लूट
ये भी पढ़ें- CM सोरेन का गिरिडीह दौरा टला... 10 को आएंगे पीरटांड़, इस परियोजना का करेंगे शिलान्यास