पत्नी ने ही टांगी से काटकर कर दी थी राजेश तिर्की की हत्या
: रायडीह थाना के खटखोर अंबाटोली महादेव नगर में 16 फरवरी को राजेश तिर्की नामक व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस के अनुसंधान में हो गया है। मारे गए राजेश की पत्नी आशा तिर्की के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश की हत्या में उसके पत्नी का ही हाथ है। इस सूचना के सत्यापन के लिए उन्होंने थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया था। जिसमें परीक्षयमान अवर निरीक्षक दशरथ कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक नागमणि ¨सह, सशस्त्र बल
गुमला : रायडीह थाना के खटखोर अंबाटोली महादेव नगर में 16 फरवरी को राजेश तिर्की नामक व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस के अनुसंधान में हो गया है। मारे गए राजेश की पत्नी आशा तिर्की के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश की हत्या में उसके पत्नी का ही हाथ है। इस सूचना के सत्यापन के लिए उन्होंने थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया था। जिसमें परीक्षयमान अवर निरीक्षक दशरथ कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक नागमणि ¨सह, सशस्त्र बल और महिला पुलिस बल को शामिल किया गया था। जांच दल में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और आशा तिर्की से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ में आशा तिर्की ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसके ससुर कारलूस तिर्की सरकारी कर्मचारी थे। जो सेवा निवृत्त हो चुके हैं। वह अपने पति को खाने पीने के लिए उनसे पैसा मांगने को कहती थी। वह पैसा मांग कर दारु शराब पीता था। घर में रखे पैसे को भी शराब में उड़ा देता था। जिस कारण गुस्से में आकर 15 फरवरी की रात घर में रखे टांगी से उसका वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर आशा तिर्की को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। एसपी ने दावा किया कि हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया गया है।