भांजी से मामा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
Misbehavior with girl child. भांजी से मामा ने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। घटना झारखंड के गुमला की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपित व्यक्ति की बहन पीड़ित बच्ची की चाची है। शुक्रवार की शाम पीड़िता अपनी चाची के घर पर थी। बच्ची चाची को घर पहुंचाने के लिए कहा। शाम होने के कारण पीड़िता की चाची ने अपने भाई से बच्ची को घर पहुंचाने के लिए कहा। उसके साथ उसका एक अन्य साथी परसा सेमरटोली का भी युवक था। रास्ते में दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना की जानकारी बच्ची ने शनिवार की सुबह तब अपने परिजनों को दी, जब उसे पीड़ा और रक्तस्त्राव होने लगा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले को लेकर खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।