कलश यात्रा के साथ अष्टायम अखंड हरिकीर्तन शुरू
संवाद सूत्र,कामडारा : सोमवार को कलश यात्रा के साथ जरिया गांव के बटेश्वर शिवधाम में 24 घंटे का अष्टायम अखंड हरिकीर्तन आरंभ हो गया। बटेश्वर शिव धाम के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर जरिया और आस पास के लगभग 151 महिलाओं व कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ली। पंडित अभिषेक मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन किया गया और जरिया नदी से जल उठाकर कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान राजकुमार ¨सह व उनकी धर्मपत्नी इंद्रावती देवी कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। दिन के एक बजे से अष्टायम अखंड हरिकीर्तन आरंभ की गई। मंगलवार को दिन के एक बजे अष्टायम अखंड हरीकीर्तन का समापन किया जाएगा। पूर्णाहुति दी जाएगी। प्रसाद का वितरण होगा। इस कार्यक्रम में श्याम सुंदर ¨सह, शैल साहू,अरुण ठाकुर, संजय ¨सह, तिलक ¨सह, जगदीश नाग, केशव ¨सह, आनंद स्वांशी, नीलू ¨सह, सुकरा ¨सह, जुरा बड़ाईक आदि उपस्थित थे।
कामडारा : सोमवार को कलश यात्रा के साथ जरिया गांव के बटेश्वर शिवधाम में 24 घंटे का अष्टायम अखंड हरिकीर्तन आरंभ हो गया। बटेश्वर शिव धाम के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर जरिया और आस पास के लगभग 151 महिलाओं व कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ली। पंडित अभिषेक मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन किया गया और जरिया नदी से जल उठाकर कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान राजकुमार ¨सह व उनकी धर्मपत्नी इंद्रावती देवी कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। दिन के एक बजे से अष्टायम अखंड हरिकीर्तन आरंभ की गई। मंगलवार को दिन के एक बजे अष्टायम अखंड हरीकीर्तन का समापन किया जाएगा। पूर्णाहुति दी जाएगी। प्रसाद का वितरण होगा। इस कार्यक्रम में श्याम सुंदर ¨सह, शैल साहू,अरुण ठाकुर, संजय ¨सह, तिलक ¨सह, जगदीश नाग, केशव ¨सह, आनंद स्वांशी, नीलू ¨सह, सुकरा ¨सह, जुरा बड़ाईक आदि उपस्थित थे।