गुमला व लोहरदगा में डायलेसिस सुविधा उपलब्ध कराने की हुई पहल
संवाद सूत्र गुमला सांसद सुदर्शन भगत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन से आर्थिक दृष्टिकोण स
संवाद सूत्र, गुमला : सांसद सुदर्शन भगत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन से आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े गुमला और लोहरदगा के अस्पताल में डायलेसिस सिस्टम अधिष्ठापित किए जाने की मांग की है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के गुमला, लोहरदगा और रांची जिला का कुछ भाग शामिल है। उनके संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी नहीं है। भू-जल में आर्सेनिक होने के कारण लोग यकृत या गुर्दा के रोगों से आक्रांत होते हैं। अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। गुर्दा प्रत्यारोपण या डायलेसिस के लिए रांची जाना बीमार लोगों की मजबूरी है। या बीमार लोगों को कोलकाता, वेल्लोर, नई दिल्ली जैसे महानगरों में चिकित्सीय सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण और क्षेत्र में अच्छी चिकित्सा नहीं मिलने से लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अपने विभाग के विशेष योजना से गुमला और लोहरदगा के सदर अस्पतालों में डायलेसिस सिस्टम उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। जिससे गंभीर रूप से बीमार गरीब लोगों का सहज इलाज हो सके और उसका लाभ मिल सके। उन्होंने मंत्री से इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की भी अपील की है।