Move to Jagran APP

रेलिग तोड़कर पुल से नीचे गिरा हाइवा, चालक गंभीर

एनएच 23 रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को भरनो के पारस नदी पुल का रेलिग तोड़ते हुए एक हाइवा पुल से नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक सिसई निवासी घनश्याम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। हाइवा में सवार अरविद बड़ाइक को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार हाईवा डस्ट खाली कर बेडो की ओर से सिसई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल का रेलिग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर भरनो पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जबकि अरविद बड़ाइक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:17 PM (IST)
रेलिग तोड़कर पुल से नीचे गिरा हाइवा, चालक गंभीर
रेलिग तोड़कर पुल से नीचे गिरा हाइवा, चालक गंभीर

संवाद सूत्र,भरनो : एनएच 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को भरनो के पारस नदी पुल का रेलिग तोड़ते हुए एक हाइवा पुल से नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक सिसई निवासी घनश्याम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। हाइवा में सवार अरविद बड़ाइक को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार हाइवा डस्ट खाली कर बेड़ो की ओर से सिसई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल का रेलिग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर भरनो पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जबकि अरविद बड़ाइक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.