कामडारा में राम रथ का हुआ स्वागत
कामडारा में राम रथ का हुआ स्वागत
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:54 PM (IST)
कामडारा में राम रथ का हुआ स्वागत
संवाद सूत्र, कामडारा (गुमला): कामडारा मंडा टांड़ में सोमवार को राम रथ का स्वागत किया गया। एकल अभियान के तहत रामरथ सोमवार को कामडारा पहुंचा। यह राम रथ प्रखंड के तीस गांवों में भ्रमण करेगा। यह जानकारी बजरंग दल कामडारा के अध्यक्ष रंजन साहू और नारायण साहू ने दी। कहा कि एकल अभियान के तहत सोमानी मोमोरियल ट्रस्ट मुंबई की ओर से राम रथ निकला है और सोमवार को कामडारा पहुंचा है। सोमवार को कामडारा मंडा टांड पर शाम लगभग सात बजे के आसपास पूजा-पाठ व आरती धार्मिक अनुष्ठान किया गया। रात 11 बजे तक रामायण दिखाया गया। राम रथ मंगलवार को सुरहू गांव के लिए रवाना करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें