Move to Jagran APP

संस्कृति के संव‌र्द्धन व संरक्षण के लिए स्वामी जी विचारों को करें आत्मसात

जाटीगुमला जिला मुख्यालय और प्रखंडों में बुधवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वामी

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:47 PM (IST)
संस्कृति के संव‌र्द्धन व संरक्षण के लिए स्वामी जी विचारों को करें आत्मसात
संस्कृति के संव‌र्द्धन व संरक्षण के लिए स्वामी जी विचारों को करें आत्मसात

जाटी,गुमला: जिला मुख्यालय और प्रखंडों में बुधवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कहीं फल बांटकर कहीं पौधा लगाकर लोगों ने स्वामी को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पुरातन छात्र परिषद, प्रबंध कारिणी समिति एवं शिक्षक ने स्वामी जी की जयंती मनाई। पुरातन छात्र परिषद के सचिव एवं प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य राजेश सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए संस्कृति के संव‌र्द्धन एवं संरक्षण के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस अवसर पर सदस्यों ने विद्यालय परिसर में आम ,चंदन, महोगनी और कटहल के पौधे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सचिव अमृत कुमार मेटे, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा, संजीव मालानी, विजय ओझा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा महोत्सव के रूप में मनाया गया। डीएवी एनसीसी के कैडेट्स ने अपने घरों में सूर्य नमस्कार के साथ दिन की शुरूआत की। गांव व मुहल्ले की साफ सफाई की। लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया। अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुदीप सिन्हा ने बताया कि युवा सप्ताह के दौरान कैडेटों के लिए स्वामी विवेकानंद के महत्वपूर्ण विचारों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता भी आयोजित की गइज्। सहायक एनसीसी अधिकारी अभिजीत झा ने कहा कि भारत सरकार ने 12 जनवरी 1984 से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का ऐलान किया था। तब से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।

prime article banner

वर्दी मेरा जुनून लक्ष्य फिजिकल एकेडमी युवा संगठन ने बुधवार को पहाड़ पनारी के पठारी क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा फिजिकल एक्टीवीटी के लिए पहाड़ पनारी के गांव के पठार क्षेत्र में अभ्यास कर रहे थे। लक्ष्य फिजिकल एकेडमी गुमला के निदेशक नेल्सन भगत ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।मौके पर बबलु साहू, सूरज कुमार, शिव कुमार, शिवम कुमार, अजय उरांव, आनंद कुजूर, रोहित एक्का आदि मौजूद थे।

चैनपुरमें एकल अभियान अंचल गुमला संच चैनपुर द्वारा बुधवार को भठोली में संच प्रमुख डहरू बड़ाईक की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जंयती मनायी गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर संच प्रमुख डहरु बड़ाईक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति की जीवंत प्रतिमूर्ति थे,जिन्होंने संपूर्ण विश्व को भारत की संस्कृति, धर्म के मूल आधार और नैतिक मूल्यों से परिचय कराया। स्वामी जी वेद, साहित्य, और इतिहास की विधा में निपुण थे उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में हिंदू आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम में आचार्य राजेश भगत,प्रीतम रौतिया,सुरेश रौतिया,जगजीवन रौतिया,श्रवण रौतिया आदि उपस्थित थे।

बसिया में भाजपा बसिया मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिटू के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जंयती मनाई गई। इस दौरान कोनबीर सामुदायिक भवन में स्वामी विवेकानंद चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इसके बाद रेफरल अस्पताल बसिया में मरीजों के बीच फल व ब्रेड का वितरण किया गया। इस दौरान विजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जंयती के अवसर पर देश के लिये उनके समर्पण एंव सेवा को आज हमें अपनाने की आवश्यकता है।आज हम मरीजों की सेवा कर उन्हें याद कर रहे हैं।इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं महामंत्री रामाशंकर पांडेय, प्रखंड प्रमुख विनोद भगत,बंटी देवघरिया, ललित गोप घनश्याम मुंडा, विकास ठाकुर ,शशि राज आदि उपस्थित थे।

भरनो प्रखंड के ब्लॉक चौक के समीप स्थित भाजपा कार्यालय के समीप बुधवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो अध्यक्ष मुरारी केशरी के अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस मौके पर हरिशंकर शाही, मुन्ना शाही,श्रीकांत केशरी, बिट्टू गुप्ता, बजरंग लाल गुप्ता, अभिषेक केशरी, पिन्टू केशरी, दीपांशु केशर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK