मिट्टी एवं जल संरक्षण की दी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी
जागरण संवाददाता गुमला झारखंड हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत आयोजित कि
जागरण संवाददाता, गुमला : झारखंड हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा तीन दिवसीय सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) प्रशिक्षण के दौरान दूसरे दिन गुमला जिला के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी शामिल हुए। दूसरे दिन के सत्र में मिट्टी एवं जल संरक्षण तथा इसके लिए बनाए जाने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जल संरक्षण के उपयोग प्रबंधन और बेस्ट फैक्टिशस के बारे में बताया गया। दूसरे सत्र में मनरेगा कानून 2005 एवं इन के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई , साथ ही साथ नरेगा मनरेगा के अंतर्गत योजनाओं सुकृति स्वीकृति एवं कार्यान्वयन के बारे में बताया गया। अंतिम सत्र में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इसके इसके बारे में बताया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त के स्वागत के उपरांत विकास भारती बिशुनपुर के मेगा वाटरशेड परियोजना के टीम लीडर राम कुमार चौधरी ने झारखंड हाई इंपैक्ट परियोजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात वासन के टीम लीडर श्री सतीश कुमार ने इसके तकनीकी पक्षों की जानकारी दी साथ ही इसके अंतर्गत किए जाने वाले इंटरवेंशन के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने परियोजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी विषयों के बारे में चर्चा की एवं प्रतिभागियों से गांव में होने वाले विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी, ग्राम सभा की स्थिति एवं समुदाय की भागीदारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक इनो राय, जितेंद्र पंडित, वासन के डांगी हेमरोम ,अनुपम बर्मन ,निशांत कुमार एवं कुणाल मिश्रा उपस्थित थे