Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा करें सरकार अविलंब

जाटी गुमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया और

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:18 PM (IST)
पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा करें सरकार अविलंब
पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा करें सरकार अविलंब

जाटी, गुमला : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया और प्रदर्शन किया। इसी क्रम में पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को पालकोट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। मंडल अध्यक्ष गोपाल केसरी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सोलह सूत्री मांग पत्र बीडीओ बिजयनाथ मिस्त्रा को सौंपा। जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने राज्य में अविलंब पंचायत चुनाव कराने की मांग की। मौके पर रामअवध साहू, सुमित केसरी, प्रतिमा देव, सूर्यदेव सिंह, शांति देवी, राजेश खन्ना, दुर्गा प्रसाद, अमर सोनी, बजरंग केसरी, नन्द कुमार गुप्ता, सीतेश साहु आदि शामिल थे।

loksabha election banner

रायडीह मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। अंत में राज्यपाल के नाम बीडीओ अमित कुमार मिश्रा को मांग पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम में सागर उरांव, मंडल अध्यक्ष लखन प्रसाद सिंह, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राज किशोर साहु आदि उपस्थित थे।

बसिया प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिटू की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना में विजय सिंह पिटू,जगदम्बा साहू,कृष्णा कुशवाहा,विकास इंदवार,विनोद भगत,राजकुमार सिंह,सन्दीप चौधरी आदि शामिल थे।

चैनपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक के नेतृत्व में शनिवार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह को सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालों में गोपाल प्रताप सिंह, अमित किशोर पाण्डेय, केशरी,अरविद मौर्य, बिनोद केशरी,बुधराम नायक,यशवंत केशरी,बिनोद केशरी,योगेंद्र सिंह चंद्रकिरण देवी,रुक्मणि देवी, पुष्पा देवी,सहित कई लोग शामिल थे।

बिशुनपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार साहू के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद राधेश्याम सिंह बच्चन कुमार चौरसिया विद्यानंद ठाकुर शंभू बड़ाईक सुरेश भगत मनीष कुमार पवन उरांव ठाकुर वासुदेव मुंडा आदि उपस्थित थे।

भरनो मंडल भाजपा द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया और राज्य सरकार के अराजक सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली। राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किरण बाड़ा, रामनंदन शाही, संतोष पंडा, शिवनारायण गुप्ता, अशोक केसरी, श्रीराम केसरी, सुभानी उरांव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.