Move to Jagran APP

मध्यकालीन युग का एहसास करा रहा है पश्चिम बंगाल का खूनी हिसा : सुदर्शन

संवाद सूत्र गुमला पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 08:07 PM (IST)
मध्यकालीन युग का एहसास करा रहा है पश्चिम बंगाल का खूनी हिसा : सुदर्शन
मध्यकालीन युग का एहसास करा रहा है पश्चिम बंगाल का खूनी हिसा : सुदर्शन

संवाद सूत्र, गुमला : पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही खूनी हिसा के विरोध में गुमला जिला भाजपा के कार्यकर्ता बुधवार को अपने-अपने घरों में सांकेतिक विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। सासंद सुदर्शन भगत ने अपने घर में सांकेतिक धरना देकर पश्चिम बंगाल में हुए हत्या, आगजनी की घटना की निदा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना आपा खो दिया है। पश्चिम बंगाल में घटित घटना मध्यकालीन इतिहास को एहसास करा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई खूनी हिसा के खिलाफ राज्यपाल और केंद्र सरकार हस्तक्षेप करें। जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुमला में पलामू प्रमंडल किसान मोर्चा के सह प्रभारी मंगल सिंह, जिला मंत्री संजय कुमार साहु, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, राजेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, भोला चौधरी, स़ुमित केसरी, संदीप प्रसाद, सूरजदेव सिंह, भिखारी भगत आदि ने हाथ में तख्ती लेकर अपने-अपने घरों में सांकेतिक धरना दिया। कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भारत के इतिहास में यह पहला घटना है जो सता के चूर में नंगा नाच कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्र सरकार व राज्यपाल को संविधान की धारा 356 अधिनियम के पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। चैनपुर में भी कार्यकर्ताओं ने घर में रह कर किया विरोध प्रदर्शन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, चैनपुर ( गुमला) : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के जीत के पश्चात वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट,आगजनी जैसी घटनाओं के विरोध में दो दिवसीय धरना आयोजित किया गया है। जिसके तहत भाजपा के मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता को घर में ही बैठ तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश था। इसी क्रम में चैनपुर मंडल के भाजपाइयों ने भी अपने अपने घर मे रहकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए मानव धर्म सदैव ही सर्वोपरि है इस कोविड काल के समय भी हमारे कार्यकर्ता अपनी जान की चिता किये बिना जररूत मंदों को मास्क, सेनिटाइजर, ब्लड डोनेशन, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराने में लगे हुए है। ऐसी विषम परिस्थिति में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रे के लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं वे इसकी कड़ी भ‌र्त्सना करता हूँ। वही सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो आज शपथ ग्रहण के पश्चात उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए।अपने घर मे ही तख्ती लगाकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में युवा मोर्चा अध्यक्ष कौशल केशरी, उपाध्यक्ष अरविद मौर्य, अर्चना देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, मंत्री शोभा देवी,चंद्र किरण देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती सिंह, दीपक कुमार साहू, बुधराम नायक आदि का शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.