जांच के बाद प्रवासी मजदूर भेजे गए गृह प्रखंड
जागरण संवाददाता गुमला देश के विभिन्न भागों से सैकड़ों की संख्या में शनिवार को प्रवासी मजदू
जागरण संवाददाता, गुमला : देश के विभिन्न भागों से सैकड़ों की संख्या में शनिवार को प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचें। इनमें गुमला जिला के अलावा दूसरे जिले के भी मजदूर शामिल है। जिला श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि आंध्रप्रदेश के कृष्णा नगर से ट्रक भाड़ा कर दस मजदूर गुमला पहुंचे। हटिया स्टेशन से केरल के टेंगानुर से 15, पूना से 66, गुजरात के सूरत से सात,कोडरमा से नौ, पटना से एक मजदूर लाए गए हैं। त्रिपुरा से गुमला के 47 मजदूरों को लाया गया है। कुल 428 मजदूर दोपहर तक लाए गए थे। पॉजिटिव मिले आरक्षी के संपर्क में आए 30 लोगों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
सिमडेगा जिला के जिस आरक्षी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए 30 लोगों को चिह्नित कर उनके नमूना लिए गए और जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उपायुक्त शशिरंजन ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 25 मई को ही वह आरक्षी गुमला आया था। जिन जिन लोगों के संपर्क में आया उन लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवासी मजदूरों के आने के बाद कोरोना पॉजिटिव संक्रमित लोगों के मिलने की संख्या में कमी आएगी। रेड जोन से आए मजदूरों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे मजदूर चोरी चुपके आए हैं उन्हें भी चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। उन्हें खोज कर संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। जांच के लिए नमूना भेजा जाएग। हमारी कोशिश कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की है।