पुलिस की पिटाई से युवक का टूटा पैर, पुलिस ने किया इंकार
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने नहीं देने के उद्देश्य से लागू लॉकडाउन के अनुपालन के दौरान पूसो थाना की पुलिस ने देवमोहन ठाकुर को पीटाई कर दी। जिससे उसका पैर टूट गया। घायल देवकुमार को पुलिस ने लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती करा कर छोड़ दिया है। देवमोहन ठाकुर के अनुसार शनिवार
संवाद सूत्र, सिसई : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने नहीं देने के उद्देश्य से लागू लॉकडाउन के अनुपालन के दौरान पूसो थाना की पुलिस ने देवमोहन ठाकुर को पिटाई कर दी। जिससे उसका पैर टूट गया। घायल देवकुमार को पुलिस ने लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती करा कर छोड़ दिया है। देवमोहन ठाकुर के अनुसार शनिवार की शाम वह अपने घर के आंगन में बैठा था। तभी पुलिस आयी और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ही उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर थाना प्रभारी मिचराई पाडिया ने पुलिस की पीटाई से युवक के घायल होने की बात से इंकार किया है। कहा कि लॉकडाउन नियम के विरूद्ध कुछ लोगों द्वारा एक स्थान पर जमा होकर जुआ खेलने की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस को लोग देखकर भागने लगे। उसी दौरान गिरने से उसका पैर फ्रेक्चर किया है।