Move to Jagran APP

वोट देने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

वोट देने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा संवाद सहयोगी इटखोरी मतदान के दिन इटखोरी प्रखंड में वोट देने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखा गया। इस प्रखंड में इस बार महिलाओं ने वोट देने के मामले में पुरुषों को पछाड़ दिया। प्रखंड में जहां 4

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:14 AM (IST)
वोट देने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
वोट देने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

संवाद सहयोगी, इटखोरी : मतदान के दिन इटखोरी प्रखंड में वोट देने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखा गया। इस प्रखंड में इस बार महिलाओं ने वोट देने के मामले में पुरुषों को पछाड़ दिया। प्रखंड में जहां 48 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। वहीं मतदान करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 63 था। प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 55470 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 29278 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 26192 हैं। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रशासन के द्वारा जो आंकड़ा प्रस्तुत किया गया उसमें इस प्रखंड में 14155 पुरुषों ने तथा 16605 महिलाओं ने वोट डाला। प्रखंड में मतदान का कुल प्रतिशत 55.4 6 रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.