वोट करने को इंडियन बैंक के कर्मियों ने लिया सामूहिक अवकाश
झारखंड विधान सभा के लिए गुरुवार को हुए तीसरे चरण के चुनाव में राज्य की राजधानी रांची में भी मतदान हुआ। चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व कहा गया है। इस महापर्व में पहले मतदान फिर कोई काम
संवाद सूत्र, गुमला : झारखंड विधान सभा के लिए गुरुवार को हुए तीसरे चरण के चुनाव में राज्य की राजधानी रांची में भी मतदान हुआ। लोकतंत्र का महापर्व में पहले मतदान फिर कोई काम का संदेश देकर लोगों को जरूर मतदान करने का संदेश दिया है। यही कारण है कि गुरुवार को गुमला के इंडियन बैंक के कर्मी बैंक के कारोबार से अधिक महत्व मतदान को दिया और सभी कर्मी सामूहिक अवकाश लेकर मतदान करने के लिए रांची रवाना हो गए। इधर बैंक के गेट पर स्पष्ट नोटिस दे दिया गया कि रांची में होने वाले चुनाव में अपना मतदान करने के लिए सभी कर्मी रांची गए हैं। इसलिए आज बैंक में अवकाश रहेगा। शुक्रवार से बैंक का काम नियमित रूप से चलेगा। बैंक बंद होने के कारण कई ग्राहकों को सूचना पढ़कर बैरंग वापस लौटना पड़ा।