जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित
बढ़ते ठंड को देखते हुए जरडा पंचायत के प्रभारी मुखिया मुर्तुजा मियां ने सोमवार को बरवाडीह गांव में 50 गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। परसा गांव में भी 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, जारी : बढ़ते ठंड को देखते हुए जरडा पंचायत के प्रभारी मुखिया मुर्तुजा मियां ने सोमवार को बरवाडीह गांव में 50 गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। परसा गांव में भी 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। ठंड बढ़ रहा है। ऐसे स्थिति में अपने पंचायत को ठंड के मौसम में कोई परेशानी न हो इसके लिए वे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें