Move to Jagran APP

अगहन जतरा में नागपुरी कलाकारों ने बांधा समा

कुम्हरो के ऐतिहासिक दुरमी टंगरा में रविवार की रात अगहन जतरा का आयोजन किया गया। अघन जतरा में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया जिनमें कलाकारों ने नागपुरी गीत संगीत से समा बांधने का काम किया। कार्यक्रम का उदघाटन दक्षिणी भरनो पंचायत के उप मुखिया श्वेता देवी समाज

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:23 AM (IST)
अगहन जतरा में नागपुरी कलाकारों ने बांधा समा
अगहन जतरा में नागपुरी कलाकारों ने बांधा समा

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला) : कुम्हरो के ऐतिहासिक दुरमी टंगरा में रविवार की रात अगहन जतरा का आयोजन किया गया। अघन जतरा में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया जिनमें कलाकारों ने नागपुरी गीत संगीत से समा बांधने का काम किया। कार्यक्रम का उदघाटन दक्षिणी भरनो पंचायत के उप मुखिया श्वेता देवी, समाज सेवी भुनेश्वर साव, अखबर बड़ाईक, आशीष नाथ शाहदेव, जयराम उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उपमुखिया श्वेता देवी ने कहा कि जतरा आदिवासी संस्कृति का यह जतरा आपसी भाईचारा का संदेश देता है। जतरा में कमलपुर, भरनो, समसेरा, सरसा देवगांव, पड़कीटोली, जुरा, मलगो, समसेरा, आताकोरा आदि गांव के लोग शामिल हुए। गायक माहाबीर साहू ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत विधान सभा चुनाव 2019 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील अपने गीत के माध्यम से की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भुनेश्वर साव, लोकनाथ महली, जयराम उरांव, शनि महली, अजित महली, रामा उरांव, सूरत लोहरा, संजय महली, सुलेन्द्र गोप, जयदीप उरांव, कपिल बड़ाईक, जेवियर उरांव, प्रभात महली आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.