सिलाई का प्रशिक्षण ले महिलाएं आर्थिक रूप से हो सकती है स्वावलंबी
संवाद सूत्र,कामडारा : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.एमकेएम शाही ने कहा है कि सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वालंबी बन सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरंभ किया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र सहायक साबित होगा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्थापित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन करते हुए डा.शाही ने उक्त बातें कहीं। प्रखंड प्रबंधक सत्येन्द्र साहु ने कहा कि महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।
कामडारा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एमकेएम शाही ने कहा है कि सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वालंबी बन सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरंभ किया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सहायक साबित होगा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्थापित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करते हुए डॉ.शाही ने उक्त बातें कहीं। प्रखंड प्रबंधक सत्येन्द्र साहु ने कहा कि महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। आने वाले समय में महिलाओं को कम्प्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर जानकी देवी, मंजू कुमार, पुष्पा टोपनो, अनिमा केरकेट्टा, रेखा कुमारी, ¨रकी कुमारी, पिंकी कुमारी, गुजेश्वरी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमार, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।